धीरज साहू से दूसरे दिन भी हो रही पूछताछ

1 Min Read

चार घंटे लेट ईडी के दफ्तर पहुंचे कांग्रेस सांसद

रांची। कांग्रेस सांसद धीरज साहू रविवार को एक बार फिर ईडी के दफ्तर पहुंचे। वह यहां लगभग तीन बजे पहुंचे, जबकि उनका यहां सुबह से ही इंतजार हो रहा था।

ईडी धीरज साहू से BMW का के कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि शनिवार को भी ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की थी।

ईडी के अधिकारी इस पूछताछ से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्हें पुन: रविवार को दिन के 11 बजे बुलाया गया था।

शनिवार देर रात ईडी दफ्तर से निकलकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ईडी के सारे सवाल बीएमडब्लू कार से ही संबंधित थे। यह कोई मामला ही नहीं है।

कार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की नहीं है, यह किसी और की है। इसी को लेकर जांच की जा रही है।

बताते चलें कि शनिवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू से भी लगभग 9 घंटे पूछताछ हुई थी। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

रांची में IOB ने ऐसे मनाया 88वां स्थापना दिवस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं