संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ धारिणी सेवा ट्रस्ट ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा [Dharini Seva Trust submitted memorandum to the Commissioner against atrocities on women in Sandeshkhali]

1 Min Read

रांची। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरोध में धारिणी सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जिला आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

इसका उद्देश्य जिला आयुक्त के माध्यम से गृह मंत्री भारत सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि पश्चिम बंगाल में दिन प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से सभी महिलाएं व्यथित हैं।

निवेदन किया गया है कि कृपया इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्र अतिशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें।

जिला आयुक्त कार्यालय में धारिणी सेवा ट्रस्ट से त्रिपुला दास, पूनम सिंह, शालिनी सचदेव, जिज्ञासा ओझा, माया सिसोदिया, मृदुला चौरसिया तथा गनिता झा आदि उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट से बंगाल सरकार को झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगी सीबीआई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं