Nikay Chunav: राज्य में निकाय चुनाव के बाद लागू होगा SIR, धनबाद में 72% मैपिंग कार्य पूरा

2 Min Read

Nikay Chunav

धनबाद। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्री-एसआईआर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। धनबाद सहित पूरे राज्य में जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पूरी निर्वाचन मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) और निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) मतदाता सूची से जुड़े मैपिंग कार्य में जुटे हुए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, प्री-एसआईआर के तहत मतदाता सूची के हर स्तर पर मैपिंग की जा रही है, ताकि आगामी एसआईआर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

धनबाद जिले में प्री-एसआईआर का 72 प्रतिशत कार्य पूरा

जिला उप निर्वाचन अधिकारी कालिदास मुंडा ने बताया कि धनबाद जिले में प्री-एसआईआर का लगभग 72 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चलने के कारण काम की गति कुछ धीमी है, लेकिन चुनाव संपन्न होते ही इसमें तेजी लाई जाएगी।

चुनाव के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को एसआईआर के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यह जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

Share This Article