Singh Mansion: झारखंड की राजनीति में सिंह मेंशन के बाहुबली संजीव सिंह की री-एंट्री

2 Min Read

Singh Mansion:

धनबाद। सिंह मेंशन के वारिस और झरिया के पूर्व विधायक बाहुबली संजीव सिंह की झारखंड की राजनीति में री-एंट्री होने जा रही है। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद वह सार्वजनिक राजनीतिक जीवन में वापसी कर रहे हैं। धनबाद के सरायढेला स्थित सिंह मेंशन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। उनके समर्थक और स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर संजीव सिंह का स्वागत किया।

पत्नी रागिनी सिंह रही सक्रियः

कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी जिम्मेदारी संजीव सिंह की पत्नी और वर्तमान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संभाली। धनबाद और झरिया के विभिन्न इलाकों में बैनर लगाकर लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। समारोह के लिए सिंह मेंशन के बगल में स्थित श्री श्री सूरजदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम में विशेष व्यवस्था की गई।

8 साल बाद सार्वजनिक मंच पर संजीव सिंहः

संजीव सिंह पिछले आठ सालों में जेल में रहने के बाद इस कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुए। वह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह और पूर्व डिप्टी मेयर समेत चार अन्य लोगों की हत्या के मामले में बरी हो चुके हैं। अगस्त में धनबाद की विशेष एमएलए और एमपी कोर्ट ने संजीव सिंह सहित सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।

स्वस्थ हो गये हैं संजीव सिंहः

लंबे समय तक जेल में रहने के कारण संजीव सिंह अवसाद और अन्य बीमारियों से ग्रसित हो गए थे। बरी होने के बाद उन्होंने लंबी चिकित्सा प्रक्रिया पूरी की है और अब डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण रूप से फिट घोषित किया है। समर्थकों का कहना है कि उनकी वापसी से झरिया और आसपास के इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसके साथ ही राज्य की राजनीतिक में भी इसका असर दिखने वाला है।

इसे भी पढ़ें

Sanjeev Singh gets clean chit: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को मिला क्लीन चिट


Share This Article
Exit mobile version