Gangster Prince Khan: पुलिस के निशाने पर गैंगस्टर प्रिंस खान, मुठभेड़ में एक गुर्गे को लगी गोली

3 Min Read

Gangster Prince Khan:

धनबाद। झारखंड में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान छड़ दिया है। बीते दिनों में पहले अमन साव गैंग, फिर सुजीत सिन्हा और अब प्रिंस खान गैंग पुलिस के निशाने पर आया है। धनबाद में मंगलवार तड़के तेतुलमारी के तिलाटाड़ जंगल में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़ हुई, इसमें प्रिंस खान के एक गुर्गे को गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इलाके में जांच में जुटी है। मुठभेड़ वाटर प्लांट के पास हुई। इस मुठभेड़ में जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी भानु मांझी घायल हो गया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है।

उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचनाः

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तेतुलमारी और राजगंज थाना की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।।

अपराधियों ने पुलिस पर की पहले फायरिंगः

घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पीसीआर टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भानु मांझी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, हथियार और खून से सनी चप्पल बरामद की है। मौके पर पुलिस की जांच जारी है। आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

वांटेड अपराधी है भानुः

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि भानु मांझी जमशेदपुर का वांटेड अपराधी है, जिसके खिलाफ जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में राजगंज पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग में भी शामिल था। भानु मांझी गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करता है और इलाके में भय फैलाने का जिम्मा संभालता था।

प्रिंस खान गैंग से कनेक्शन की जांचः

पुलिस का कहना है कि भानु मांझी और उसके साथी प्रिंस खान गैंग से जुड़े हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में शामिल बाकी अपराधियों की तलाश जारी है। पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Prince Khan Gang: प्रिंस खान गैंग के 9 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं