RTE recognition:
धनबाद। सोमवार को जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत मान्यता प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुल आठ विद्यालयों के आवेदन पर चर्चा की गई, जिसमें से चार निजी विद्यालयों को आरटीई की मान्यता दी गई। बाकी चार विद्यालयों के कागजात में कुछ कमी पाई गई, जिन्हें पूरा करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
चंद्रदेव महतो अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद
बैठक में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सिंदरी विधायक ने गोविंदपुर और बलियापुर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बालिका मध्य विद्यालय के भवन निर्माण, पांडेबरवा में स्कूल भवन का स्थानांतरण, और सभी विद्यालयों में शिक्षकों का पद सृजन और पदस्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें
Education department: बिहारः शिक्षा विभाग ने शिकायतें दूर करने के लिए जारी किए 2 टोल-फ्री नंबर







