Dhanbad traffic:
धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेः
बरटांड़ बस स्टैंड और धनबाद रेलवे स्टेशन से यात्री बसों का परिचालन बिनोद बिहारी चौक के पास किया जाएगा। किसी भी यात्री बस का परिचालन शहरी क्षेत्रों में नहीं होगा।
किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, बिनोद बिहारी चोक, मटकुरिया चेकपोस्ट आदि रास्ते से पूरी तरह से बंद रहेगा। बरवाअड्डा किसान चौक से जीटी रोड के रास्ते मैथन बॉर्डर तक किसी भी प्रकार के बड़े एवं छोटे वाहन का सड़क के किनारे ठहराव पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
किसान चौक से आईएसएम मुख्य द्वार तक सड़क के किनारे मोटरसाइकिल, कार समेत अन्य सभी प्रकार के वाहन का पड़ाव पूरी तरह से वर्जित रहेगा। किसान चौक से मेमको मोड़, सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन, आईएसएम गेट, सरायढेला थाना मोड़ तक कारकेड के दौरान सभी वाहन बंद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें








