Dhanbad civic election 2026: धनबाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर टांगकर डलवाया वोट, व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं

2 Min Read

Dhanbad civic election 2026:

धनबाद। नगर निगम चुनाव के दौरान जहां एक ओर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं की कमी भी उजागर हो रही है। वार्ड नंबर-20 के एक मतदान केंद्र पर बेटे को अपने बुजुर्ग पिता को कंधे पर टांगकर वोट डलवाने ले जाते देखा गया।

बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे में उठाकर वोट डलवाया

डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला स्कूल परिसर में बने मतदान केंद्र पर बाबूडीह निवासी 77 वर्षीय दद्दन सिंह मतदान करने पहुंचे। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उनके बेटे ने उन्हें पीठ पर उठाकर बूथ तक पहुंचाया।

दद्दन सिंह ने बताया

दद्दन सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। न तो व्हीलचेयर उपलब्ध थी और न ही सहायक कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था। उन्होंने कहा कि इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों के अनुसार, जब इस संबंध में पर्यवेक्षक को जानकारी दी गई तो उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखने की सलाह दी।

घटना ने मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि चुनाव आयोग की ओर से ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।

Share This Article