हादसे से बची धनबाद-पटना इंटरसिटी, पहिए से धुआं निकलता देख रोकी गई ट्रेन

IDTV Indradhanush
2 Min Read

जामताड़ा। धनबाद से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते-होते बच गई। ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने लगा था, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जामताड़ा स्टेशन के पास यह घटना घटी इसके बाद काफी देर तक ट्रेन रूकी रही। रेल कर्मचारियों ने पहिए की जांच की उसे ठीक किया, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। दो बार ट्रेन को ट्रायल के रूप में चलाकर देखा गया।

सबकुछ ठीक लगा उसके बाद ही ट्रेन पटना के लिए रवाना किया गया। कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से को दुरुस्त किया।

धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दिन के 11:05 बजे रवाना हुई थी। चित्तरंजन स्टेशन से खुलते ही यात्रियों की नजर ट्रेन के पहिए पर पड़ी, जहां से धुआं निकल रहा था।

जामताड़ा पहुंच कर जैसे ही ट्रेन रुकी यात्री शोर मचाने लगे। अफरा तफरी में यात्री नीचे उतरने लगे।

घटना का कारण ब्रेक बाइंडिंग बताया गया। इस घटना के कारण पहले से लेट चल रही ट्रेन लगभग छह घंटे लेट हो गई।

दूसरी ओर, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पटना से धनबाद आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम के बदले लगभग नौ घंटे देर से रात 12 बजे के बाद धनबाद पहुंची।

इसे भी पढ़ें

लातेहारः पत्रकार की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं