Dhanbad में गैस रिसाव से एक की मौत, इलाके में दहशत

Anjali Kumari
2 Min Read

Dhanbad gas leak

धनबाद। कोयलांचल के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान केंदुआडीह नया धौड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है और परिजन शोक में डूबे हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात केंदुआडीह क्षेत्र में अचानक गैस रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में आने से सुरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जनता मजदूर संघ से जुड़े थे मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र सिंह जनता मजदूर संघ के सक्रिय सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही श्रमिक संगठन के सदस्यों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।

पूर्व विधायक ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। संजीव सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं और परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

Share This Article