Dhanbad Death:
धनबाद। झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र धनबाद के नवाडीह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के लिफ्ट शाफ्ट से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय इंद्रदेव प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।
Dhanbad Death: गृह प्रवेश समारोह में गए थे, फिर नहीं लौटे घर
जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव प्रसाद सिंह नवाडीह के अलकारी देवी अस्पताल के पास रहते थे। शुक्रवार रात वे रायल बाजार के पीछे स्थित ओम कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट में आयोजित एक गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार, उन्होंने वहां भोजन भी किया, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे।
Dhanbad Death: सुबह मजदूरों ने देखा शव, परिजनों को दी गई सूचना
शनिवार सुबह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट शाफ्ट में शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही खबर परिजनों तक पहुंची और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो शव की पहचान इंद्रदेव प्रसाद सिंह के रूप में हुई।
Dhanbad Death: शव के पास मिले मोबाइल, चश्मा और 50 रुपये
शव लगभग पांच फीट गहरे लिफ्ट शाफ्ट में गिरा हुआ पाया गया। वहीं पास में उनका चश्मा, मोबाइल फोन और 50 रुपये भी बरामद हुए हैं। शरीर पर हाथ और पैर में कटने के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
इसे भी पढ़ें
