अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ डीजीपी की सख्त कार्रवाई [ Strict action against illegal coal trade ]

1 Min Read

धनबाद। धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ डीजीपी ने कड़ी कार्रवाई की है। उनकी स्पेशल टीम ने छापेमारी की।

रांची से धनबाद पहुंची स्पेशल टीम ने कई ठिकानों पर अवैध कोयला कारोबार को लेकर छापेमारी की। जिनमें पंचेत, जामडीह, खैरकियारी और लुचीबाद जैसे जगह शामिल है।

छापेमारी के दौरान जहां अवैध कोयला बरामद किया गया, वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार जोरो परः

बता दें कि एक बार फिर से धनबाद में अवैध कोयला का कारोबार शुरू हो गया है। कोक प्लांट समेत कई अन्य हार्डकोक प्लांट में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खपाए जा रहे हैं। जिसमें कई सिंडिकेट से जुड़े हुए लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं