रांची: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड और विशेष रूप से पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिजिटल माध्यम से अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की।
बैठक के दौरान खुफिया जानकारी साझा करने, नक्सली गतिविधियों और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए समन्वय समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा अवैध हथियारों, गोला-बारूद, शराब और मादक पदार्थों की आपूर्ति को रोकने के लिए सीमाओं पर जांच चौकियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
डीजीपी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों के साथ अंतरराज्यीय अपराधियों की सूची साझा की गई है।
झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिए चार चरण में मतदान होगा।
इसे भी पढ़ें









