DGP ने अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों की मांगी लिस्ट, मचा हड़कंप [DGP asked for list of undisciplined policemen, created panic]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों से अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है। इस आदेश से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। डीजीपी द्वारा मांगी गई सूची के आधार पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर डीजीपी स्तर से कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 28 फरवरी को जारी हुआ है।

इसने पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। आदेश में निर्देश दिया गया है कि राज्य के सभी जिले/इकाई में तैनात अनुशासनहीन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए। इस आदेश की कॉपी सभी रेंज आईजी और डीआईजी को भेजी गई है। आदेश में पुलिसकर्मियों के बारे में सात प्रमुख बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।

ये हैं 7 बिंदुः

  1. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जिनके विरुद्ध आम नागरिकों, महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पूर्व में कोई कार्रवाई की गई है।
  2. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जिनके संबंध जमीन माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ पाई गई है।
  3. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो कर्तव्य से गायब रहते हैं।
  4. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो ड्यूटी के दौरान आदतन शराब का सेवन करते हैं।
  5. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो बिना कारण अवकाश की समय सीमा को स्वतः बढ़ाकर देर से ड्यूटी पर लौटते हैं।
  6. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जिनपर अपने वरीय पदाधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में पूर्व में कार्रवाई की गई है अथवा वे जो अब भी गलत व्यवहार करते हैं।
  7. वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप हो या फिर जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रतिबिंब एप के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता को गृह मंत्री ने किया सम्मानित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं