इस ऐप से बाबाधाम में क्यू के साथ अन्य सुविधा की जानकारी ले सकेंगे श्रद्धालु [Through this app, devotees will be able to get information about queue and other facilities in Babadham]

1 Min Read

देवघर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला कई मायनों में खास है। इस साल श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

इसी के तहत बाबा बैद्यनाथ ऐप का निर्माण किया गया है। इस ऐप के माध्यम से बैद्यनाथधाम से संबंधित कई प्रकार की जानकारी श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे, जैसे श्रावणी मेला से संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी, मेला से संबंधित हेल्पलाईन नंबर, आवासन, पर्यटन स्थल। इस प्रकार की कई जानकारी बाबाधाम ऐप के जरिये श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा बाबा बैद्यनाथ ऐप के माध्यम से कांवरियों की वास्तविक कतार की जानकारी भी मिलती रहेगी।

राजकीय श्रावणी मेला, 2024 बैद्यनाथधाम से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन द्वारा विकसित बाबा बैद्यनाथधाम ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

सावन की शुरुआत, शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं