गर्मी के बावजूद वोटरों में दिख रहा उत्साह

2 Min Read

रांची में राज्यपाल और राज्यसभा के उपसभापति ने किया मतदान

रांची। झारखंड में रांची समेत 4 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रचंड गर्मी के बावजूद वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों के बाहर लंबी लंबी कतारें दिख रही हैं। रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने मतदान किया।

वहीं जमशेदपुर में बूथ संख्या 288 पर EVM खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई मतदान केंद्रों से रह रह कर ईवीएम खराब होने के शिकायतें मिल रही हैं।

इसके कारण लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

वहीं जमशेदपुर में बूथ संख्या 288 पर ईवीएम खराब होने से लोगों को परेशानी हुई। देर तक लोग हो हंगामा करते रहे।

रांची लोकसभा सीट की बात करें, तो यहां कुल 21 लाख से अधिक मतदाता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया है। रांची लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से भाजपा का कब्जा रहा है।

कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय वर्ष 2009 में जीते थे। अब उनकी बेटी चुनावी मैदान में है।

इसे भी पढ़ें

सिंदरी में वोट का बहिष्कार, पौधरोपण कर रहे लोग, 3 बूथों पर पसरा सन्नाटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं