भगवान् बिरसा मुंडा के वंशज हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, सीएम हेमंत ने बेहतर इलाज का दिया निर्देश [Descendant of Lord Birsa Munda becomes victim of road accident, CM Hemant directs for better treatment]

1 Min Read

रांची। कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

रिम्स रांची में इलाज शुरूः

उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है। जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है।

चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

हेमन्त सोरेन ने सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – एपीपी की बेहतर ट्रेनिंग करायेगी सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं