वज्रपात पीड़ितों के आश्रितों को मिलेंगे 4-4 लाख [Dependents of lightning victims will get Rs 4 lakh each]

1 Min Read

रांची, एजेंसियां। वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए राहत की खबर है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बुंडू, चान्हो, तमाड़ और बेड़ो अंचल में वज्रपात से मृत चार लोगों के परिवारों को 16 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि देने की स्वीकृति दी है।

प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुआवजा पाने वाले मृतकों के आश्रितों में बुंडू के गोकुल मुंडा, चान्हो की बुधैन देवी, तमाड़ की सोमवारी देवी, और बेड़ो की गंगा देवी शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने इन परिवारों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाते हुए कुल 16 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

रांची के जिला नजारत उप समाहर्त्ता को निर्देश दिया गया है कि संबंधित अंचल अधिकारियों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से यह राशि स्थानांतरित की जाए।

इसके साथ ही, संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मुआवजा राशि के वितरण के बाद एक सप्ताह के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र उपायुक्त कार्यालय को सौंपा जाए।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में वज्रपात से महिला की मौत, 2 गंभीर [Woman dies, 2 seriously injured due to lightning in Lohardaga]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं