देवघर के कुख्यात डॉन बाबा परिहस्त की जेल में रहस्यमय मौत

2 Min Read

देवघर। देवघर के कुख्यात डॉन बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की मौत हो गई है। उसकी मौत जेल में हुई है।

जेल में खून की उल्टी होने के बाद उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत को रहस्यमय बताया जा रहा है।

बता दें कि बीते 23 दिसंबर को बाबा परिहस्त को सारठ थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाबा परिहस्त देवघर का बड़ा गैंगस्टर था।

उसके गिरोह के गुर्गे रंगदारी और हत्या के कई मामलों को अंजाम देते आ रहे थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद लोग चैन की सांस ले रहे थे।

उसकी मौत के बारे में जेल अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि रात करीब तीन बजे बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे एक बार खून की उल्टी हुई।

इसके बाद जेल के लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गये, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उधर जेल से बाबा परिहस्त के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना पाकर बाबा के परिजन सहित रिश्तेदार एवं समर्थक भी सदर अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम में बाबा की तबीयत ठीक नहीं थी। इसकी जानकारी वार्ड के अन्य कैदियों ने जेलकर्मियों को दी थी।

बताते चलें कि बाबा के खिलाफ देवघर के विभिन्न थानों में कई हत्या, रंगदारी, लूट एवं अन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा रेल हादसे को कांग्रेस विधायक ने बताया रेलवे की लापरवाही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं