National Teacher Award: देवघर की श्वेता शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

2 Min Read

National Teacher Award:

देवघर। देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। देशभर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमे झारखंड से एकमात्र श्वेता शर्मा का चयन हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सिंतबर को राष्ट्रपति 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

कौन हैं श्वेता शर्माः

श्वेता शर्मा वर्तमान में विवेकानंद मध्य विद्यालय, देवघर की शिक्षिका हैं। श्वेता शर्मा को पढ़ाई और बच्चों से बहुत लगाव है। श्वेता बताती हैं कि राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए ज्यूरी के समक्ष सात मिनट में अपनी बात रखनी थी। ज्यूरी ने उनसे कहा कि प्राइमरी टीचर खासकर पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षक के प्रति धारणा अलग होती है। लेकिन, आपने खुद को अपग्रेड और अपडेट किया। भारत सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया। साथ ही दूसरे स्कूल के शिक्षकों को भी अपने अनुभव से अपडेट और अपग्रेड करने की कोशिश की। श्वेता ने कहा कि उनके चयन का यही सबसे बड़ा आधार रहा है।

कई अवार्ड जीत चुकी हैं श्वेताः

वर्ष 2017 में जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, 2018 में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार और 2021 में राष्ट्रीय आईसीटी अवार्ड से श्वेता शर्मा सम्मानित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर श्वेता शर्मा को बधाई देने वालों का ताँता लगा है।

इसे भी पढ़ें

केरल : एक मदरसा शिक्षक की हत्या के मामले में आरएसएस के तीन कार्यकर्ता बरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं