Deoghar Shravani Mela 2025: डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट में होगी बड़ी फेरबदल, स्वास्थ्य विभाग जल्द जारी करेगा नई सूची [There will be a major change in the duty list of doctors, the health department will soon release a new list]

2 Min Read

Deoghar Shravani Mela 2025:

देवघर। देवघर में 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट में संशोधन का फैसला किया है। पूर्व में जारी 200 डॉक्टरों की सूची में कई गंभीर खामियां सामने आई थीं।

लिस्ट में रिटायर्ड, दिवंगत और गंभीर रूप से बीमार डॉक्टरों के नाम शामिल होने के साथ-साथ कई वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को भी ड्यूटी में लगाया गया था। इन त्रुटियों पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (JSHSA) ने कड़ा ऐतराज जताया और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला से मुलाकात कर संशोधन की मांग की।

Deoghar Shravani Mela 2025:बीमार, महिला मेडिकल स्टाफ और उपाधीक्षकों

संघ ने विशेष रूप से बीमार, महिला मेडिकल स्टाफ और उपाधीक्षकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब नई संशोधित सूची में डॉ. दिलीप कुमार पासवान (रांची), डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह (रामगढ़) और डॉ. एन. प्रसाद (बेरमो) जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी से बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही, डॉक्टरों की एक और बड़ी मांग TA/DA की व्यवस्था को लेकर भी विभाग ने सहमति जताई है। यह सुविधा झारखंड गठन के बाद बंद कर दी गई थी, जिसे अब बहाल किया जा सकता है।

हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की विदेश यात्रा से वापसी के बाद होगा। संशोधित लिस्ट देवघर और बासुकीनाथ में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

इसे भी पढ़ें

Health Department: आगरा : स्वास्थ्य विभाग में एक ही महिला के 25 प्रसव और 5 बार नसबंदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं