देवघर, एजेंसियां। झारखंड में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। झारखंड के देवघर में एक 16 साल के किशोर को भीड़ ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला है।
मृतक का नाम साधु बताया जाता है। बताया जाता है कि साधु का सरस्वती पूजा के दिन कुछ लड़कों से विवाद हो गया था।
इसी विवाद को लेकर विरोधी गुट के लोगों ने आज उसे पीट पीट कर मार डाला। भीड़ ने साधु की पिटाई करने के बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे। बुरी तरह से घायल किशोर साधु को अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि झारखंड में मॉबलिंचिंग को लेकर कानून तो बन चुका है, लेकिन इस तरह की घटनाओं में अब तक कमी नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें