Deoghar district: देवघर जिले के दो थानेदारों पर कार्रवाई, हटाये गये [Action taken against two police station incharges of Deoghar district, they were removed]

2 Min Read

Deoghar district:

देवघर। जिले के दो थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं । यह कार्रवाई इनकी लापरवाही के कारण की गई है। कार्य में लापरवाही के आरोप में देवघर जिले के सारवां और खागा थानों के प्रभारियों को पद से हटाकर उनकी जगह नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Deoghar district: नए थाना प्रभारियों की हुई पोस्टिंगः

खागा थाना प्रभारी धर्मवीर भगत को पद से हटाकर पुलिस लाइन में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को खागा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत को हटाकर उनकी जगह उसी थाने में कार्यरत जेएसआई कौशल कुमार सिंह को पदभार सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने थानों में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Deoghar district: अवैघ बालू खनन रोकने में लापरवाहीः

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध बालू परिवहन को रोकने में विफल रहने के कारण की गई है। विशेषकर सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी इलाके में हाल ही में एक घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस द्वारा पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर को कुछ लोगों ने छुड़ा लिया था।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, परंतु पुलिस न तो ट्रैक्टर को जब्त कर सकी और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें

Baidyanath temple: देवघर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद, बैद्यनाथ मंदिर में श्रृंगार पूजा में शामिल हुए, तीन दिवसीय साधना शिविर का होगा आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं