रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आम बजट पेश करने जा रहे हैं।
इससे पहले ही सदन का माहौल गरमा गया है। भाजपा विधायक सदन के बाहर ही धरना पर बैठ गये हैं। वे JSSC-CGL परीक्षा की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी भाजपा विधायक सदन के बाहर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर उग्र हैं।
विधायकों ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी हैं। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे विधायकों का कहना है कि सदन के अंदर भी कुछ ऐसे लोग हैं, जिनका संरक्षण पेपर लीक में शामिल आरोपियों को प्राप्त है।
इसलिए उन्हें एसआइटी जांच पर भरोसा नहीं है। मामले की सीबीआइ जांच से ही छात्रों को इंसाफ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें
बजट सत्र: विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट








