रांची। JSSC-CGL घोटाले की आंच अब सड़क से सदन तक पहुंच चुकी है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही शुक्रवार को माहौल गरमा गया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने बाहर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे थे।
हाथों में तख्तियां लिये भाजपा विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद वे सदन के बाहर ही धरने पर बैठ गये।
बताते चलें कि बीते 28 जनवरी को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी। लेकिन परीक्षा खत्म होने पहले ही यह पता चल गया था कि प्रश्न पत्र लीक हो चुका है।
इसके बाद आयोग ने उस परीक्षा को रद्द कर दिया। पेपर लीक मामले की शुरुआत से सीबीआई जांच की मांग हो रही है।
अभ्यर्थियों द्वारा इसे लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। छात्रों ने जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया था। जबकि बुधवार को आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया।
फिलहाल मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो चुकी है। विधानसभा के अवर सचिव और उनके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा: JSSC-CGL को लेकर हंगामा, वेल में पहुंचे BJP विधायक








