नियुक्तियों को लेकर सदन के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन [Demonstration of BJP MLAs outside the House regarding appointments]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायकों ने एक बड़ा पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें वे हेमंत सरकार को भ्रष्ट, निकम्मी, झूठी, लुटेरी और युवाओं को ठगने वाली बता रहे थे।

विधायकों ने जो पोस्टर पकड़ा था, उसमें आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं रसोईया के परमानेंट करने की बात लिखी थी।

साथ ही भाजपा विधायकों ने पूछा कि शिक्षक के परमानेंट करने के वादे का क्या हुआ? सहायक पुलिस के परमानेंट का क्या हुआ? होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ?

पोषण सखी के परमानेंट का क्या हुआ? जल सहिया और कृषि मित्र के परमानेंट का क्या हुआ? कंप्यूटर कर्मी डाटा ऑपरेटर के परमानेंट का क्या हुआ?

पैरामेडिकल कर्मी के परमानेंट का क्या हुआ? व्यवसाय शिक्षकों की मांग पूरी करो। आराजपत्रित कर्मचारियों की मांग पूरी करो।

5 लाख युवाओं की नौकरी का क्या हुआ? ग्रेजुएट को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 बेरोजगारी भत्ता देने के वादे का क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें

विधानसभा पहुंचकर सहायक पुलिसकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं