रांची। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में बड़कागांव क्षेत्र के अंबाजीत एवं मोतरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुई।
विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम को बताया कि बड़कागांव अंचल अंतर्गत थाना नंबर 136 एवं थाना नंबर 139 में स्थित निजी भूमि की खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है।
इससे संबंधित आदेश सब रजिस्ट्रार कार्यालय हजारीबाग को भेजा गया है। इस संबंध में न तो अंचल कार्यालय बड़कागांव और ना ही संबंधित रैयतों को कोई सूचना है।
ग्रामीण रैयत जब अपनी भूमि को किसी को केवाला करने के लिए इच्छुक हुए तब उन्हें मना कर दिया गया।
बताया गया कि भूमि की खरीद बिक्री पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगायी गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर रैयतों की जमीन खरीद बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग की।
न्होंने बताया कि यह कदम एनटीपीसी एवं जिला प्रशासन की मिलीभगत से उठाया गया है। इससे आम ग्रामीण परेशान हैं।
सीएम से मिलनेवालों में सतीश नारायण दास, अशोक सिंह, संजय दास शामिल थे।
इसे भी पढ़ें








