पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने की मांग [Demand to reduce VAT on petrol diesel]

2 Min Read

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मि‍ला। उन्हें पुन: वित्त मंत्री बनने पर संगठन की ओर से बुके देकर बधाई दी।

साथ ही, वित्त मंत्री से पेट्रोल डीजल पर वैट में कटौती कर पेट्रोल पंप व्यापारी एवं जनता को राहत देने की मांग की।

एसोसिएशन ने कहा कि दूसरे राज्यों से वैट अधिक होने पर झारखंड में पेट्रोल और डीजल महंगे हैं। इस कारण बिक्री भी प्रभावित हुई है।

खासकर बॉर्डर एरिया के बहुत सारे पेट्रोल पंप बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। संगठन ने कहा कि पेट्रोलियम डीलर्स वैट रिटर्न फाइल करते है। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी इसे खत्म की जाए। वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस पर मंथन कर जल्द ही सरकार कोई निर्णय लेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने कृषि पशुपालन एवं आपदा मंत्री दीपिका पांडे सिंह और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री डॉ इरफान अंसारी से भी मुलाकात की। उन्हें मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल में राजहंस मिश्रा, नीरज भट्टाचार्य, कमलेश सिंह, मासूम परवेज, सुबोध दुबे और प्रवक्ता प्रमोद कुमार शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

जीएसटी कंपंसेसनः झारखंड को 1900 करोड़ कम मिले, महज 165.63 करोड़ से करना होगा संतोष

Share This Article
Exit mobile version