दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे [Delhi High Court Chief Justice Manmohan will become a judge of the Supreme Court]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन के प्रमोशन की सिफारिश की। वे ऑल इंडिया सीनयॉरिटी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं।

सुप्रीम कोर्ट में जजों के 2 पद खालीः

सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से 2 पद अभी खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के कार्यकाल की यह पहली कॉलेजियम बैठक थी।

कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एएस ओका बतौर सदस्य शामिल हैं। जस्टिस मनमोहन की पैदाइश 17 दिसंबर, 1962 को दिल्ली की है।

इसे भी पढ़ें

जस्टिस खन्ना बने नए CJI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं