प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला मुक्ति संस्था का प्रतिनिधिमंडल

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में मुक्ति संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला। इस मुलाकात में संस्था ने अपने अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई और राजधानी में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग रखी। इस पर राज्यपाल ने एक अच्छी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया और संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।

कई लोग अंगदान को इच्छुक हैं

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने राज्यपाल को बताया कि राज्य के कई लोग अंग दान करने को इच्छुक हैं। अगर राज्य में अंगों के रख-रखाव की उचित व्यवस्था हो जाये तो यहां के मरीजों को मदद मिलेगी। राज्यपाल ने मुक्ति संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में बेहतर करते रहने की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण लोहिया, राहुल जायसवाल, तरुण जुल्का और सौरभ बथवाल के नाम शामिल हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं