मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला माझी परगना महाल, धार दिशोम का प्रतिनिधि मंडल

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : माझी परगना महाल, धार दिशोम, पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि कक्षा 5 तक की किताबों का लेखन अब जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं में करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उनकी बातें सुनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाषा और संस्कृति का विकास तथा उसके संरक्षण के संघर्ष में मुझे जो कुछ करना पड़ेगा, मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, कॉलेजों और स्कूलों में इन भाषाओं के शिक्षक की बहाली की जा रही है। इसके साथ-साथ भाषा शोध को भी हर हाल में बढ़ावा दिया जायेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं