रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, सड़क मार्ग से हुए वाराणसी रवाना [Defense Minister Rajnath Singh’s helicopter ran out of fuel, left for Varanasi by road]

2 Min Read

गढ़वा, एजेंसियां। झारखंड के गढ़वा जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया। जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होना पड़ा।

राजनाथ सिंह गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना होना था। लेकिन हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो जाने के कारण वे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, शनिवार को पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई। चतरा के इटखोरी में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह श्री बंशीधर नगर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने पहुंचे।

लोगों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री को वाराणसी रवाना होना था। लेकिन हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो जाने पर उन्हें इंतजार करना पड़ा।

रांची से ईंधन मंगवाया जा रहा था। लेकिन आने में काफी देर हो गई। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से ही वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया, जिसके बाद रक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे चतरा, भद्रकाली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं