हजारीबाग प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत
चतरा, एजेंसियां। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर आज झारखंड के चतरा पहुंच रहे हैं। वे दिन के 10 बजे हेलिकॉप्टर से चतरा पहुंचेंगे।
निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक वह 10 बजे से 10.45 के बीच वे सुप्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से वह 11 बजे झारखंड सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।
जनसभा को करेंगे संबोधित
इसके बाद राजनाथ सिंह इटखोरी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मयूरहंड में रोड शो भी करेंगे।
उनका रोड शो 1.30 बजे से 2.30 बजे तक निर्धारित है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चतरा यात्रा से 2 दिन पहले ही इटखोरी में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली से एनएसजी के अधिकारियों की एक टीम मां भद्रकाली मंदिर परिसर पहुंची।
अधिकारियों की टीम ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी सहित कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसे लेकर चतरा जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
इसे भी पढ़ें
‘अग्निवीर यूज एंड थ्रो’, अग्निपथ योजना पर भिड़े राहुल-राजनाथ








