हेमंत मंत्रिमंडल में दीपिका की एंट्री, बादल बाहर ! [Deepika’s entry in Hemant cabinet, Badal out!]

1 Min Read

आज 3.30 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण

रांची। झारखंड विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के बिरसा मंडप में दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट पर मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि महगामा विधायक दीपिका पांडेय मंत्रीपद की शपथ लेने वाली हैं।

वहीं दीपिका पांडेय सिंह की एंट्री के साथ ही यह कहा जा रहा है कि बादल पत्रलेख से मंत्रीपद ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं कुछ नये चेहरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं