रांची : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय से लवकुश रथ को रवाना किया। रथ कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में निकाला गया है।
इस अवसर पर श्री प्रकाश ने कहा कि 500वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। राम लला का भव्य दिव्य मंदिर सनातन की ध्वजा को विश्व में लहराया है। आज पूरा सनातन समाज राम लला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है।
गौरव का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा महासभा ने रथ के माध्यम से रामकाज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सराहनीय कार्य किया है।कुशवाहा महासभा इस पुण्य कार्य केलिए बधाई का पात्र है। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को नकारे जाने पर कहा कि राम भारत की पहचान है। राम को नकारने की फितरत कांग्रेस के इतिहास में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को तोड़ने वाली पार्टी है। राम को नकारने वाले भारत को कभी नहीं जोड़ सकते। इस अवसर पर विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज लव कुश का वंशज है। आज जब भगवान राम 500वर्षों के बाद अपने घर में विराजमान होने जा रहे,यह समाज केलिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कुल 8 रथ निकाले जा रहे जिसके माध्यम से गांव गांव में निमंत्रण अक्षत का वितरण करेगा। उन्होंने भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,प्रतुल शाहदेव,अविनेश कुमार सिंह, अशोक बड़ाईक,रंजित चंद्रवंशी,राहुल अवस्थी आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
12 से होनेवाली सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा स्थगित, अब 10 फरवरी से संभावित
80 साल के हुए दिशोम गुरू शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई और काटा केक








