पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित [Debate on former minister Alamgir Alam’s bail completed, decision reserved]

2 Min Read

रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर बहस पूरी हो गई है। शुक्रवार को टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर राँची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई।

बुधवार को बचाव पक्ष यानी आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। इसके बाद आज ED की ओर से बहस की गई।

बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया।

दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

15 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार

आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है।

इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद राशि बरामद किए थे।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर शुक्रवार को ED करेगी बहस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं