रांची पहुंचा कुवैत में मृत अली हुसैन का शव, डोरंडा कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक [Dead body of Ali Hussain reached Ranchi in Kuwait, will be laid to rest in Doranda cemetery]

2 Min Read

जिला प्रशासन ने दी सहयोग राशि

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर निवासी अली हुसैन का शव शनिवार को रांची पहुंचा। सुबह 9:20 बजे इंडिगो के विमान से अली हुसैन का शव रांची पहुंचा।

अली हुसैन के परिजन पहले से एयरपोर्ट पर शव के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

अली के परिजनों ने बताया कि उनके भाई आदिल हुसैन भी मक्का से लौट आए हैं। वह अभी दिल्ली में हैं।

इंडिगो की अगली फ्लाईट से वह भी रांची पहुंचने वाले हैं। उनके आने के बाद अली को डोरंडा कब्रिस्तान में मिट्टी दी जाएगी।

डीसी ने अली के परिजनों को सौंपा 5 लाख का चेक

रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने एयरपोर्ट पर जाकर अली के परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।

बता दें कि अली हुसैन काम करने के लिए कुवैत गए थे। विदेश मंत्रालय से हमें सूचना मिली कि कुवैत में उनकी मौत हो गई है।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के जरिए इनके शव को रांची मंगवाया गया। शव को परिवार को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

कुवैत से 45 भारतीयों के शव कोच्चि लाए गए, मृतकों में 23 केरल के

Share This Article
Exit mobile version