पति और बच्चों से अलग रह रही महिला की मिली डेडबॉडी, इलाके में सनसनी [Dead body of a woman living separately from her husband and children was found, sensation in the area]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

साहेबगंज। एक महिला की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। डेड बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली। लाश साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान के पास मिली।

शव की शिनाख्त 28 साल की मयबिटी मुर्मू के तौर पर की गयी। वह बीते शुक्रवार से लापता थी। सोमवार को उसकी डेड बॉडी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मयबिटी मुर्मू तीन बच्चों की मां थी।

दो साल से पति से रह रही थी अलग

पिछले दो साल से वह पति गुरु हेम्ब्रम से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसका मायके सोगले गांव में है और उसके पिता का नाम लड़गा मुर्मू है। पति गुरु हेम्ब्रम गुजरे डेढ़ साल से परदेश में रह रहा है।

वह परदेश कमाने के मकसद से गया है। वहीं, मयबिटी और गुरू के दो बेटे और एक बेटी बरमसिया गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं। इधर, मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गयी है। पुलिस हर एंगल से जांच शुरु कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

आपसी विवाद में पति ने मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं