DC reached in Jamshedpur: जमशेदपुर में DC पहुंचे मानगो, बारिश से प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, हेल्पलाइन नंबर जारी [DC reached Mango in Jamshedpur, took stock of the rain affected area, released helpline number]

2 Min Read

DC reached in Jamshedpur:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ के हालात हैं। जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जलजमाव से प्रभावित इलाकों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और जहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, ट्रैक्टर व सफाई कर्मियों की टीम को सतर्क एवं सक्रिय रखा जाए।

DC reached in Jamshedpur:अधिकारियों को दिये निर्देशः

उन्होंने नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव की शिकायतों का त्वरित निवारण हो, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखा जाए।

DC reached in Jamshedpur:कंट्रोल रूम चालू, हेल्पलाइन नंबर जारीः

डीसी के निर्देश पर मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आपात स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करेः
7004549847 (सुबह 6 से अपराह्न 2 बजे तक)
9031542938(अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक)
7488676759 (रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक)

इसे भी पढ़ें

Hazaribagh DC-SP: हजारीबाग के डीसी-एसपी ने सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं