रांची : जिले में नशा मुक्ति को लेकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा करने से समाज को बहुत नुकसान हो रहा है। छोटे बच्चे और विद्यार्थी नशे के आदी हो रहे हैं, इससे उनके हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शनिवार को ये बातें रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहीं। वे समाहरणालय परिसर रांची से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतरगत साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
श्री सिन्हा ने कहा कि इसका दुष्प्रभाव यह होता है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और घर में झगड़े, झंझट, कलह-कलेश बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी जो भी जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिलती है, उस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
ताकि इससे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके। सभी से अनुरोध करते हुए डीसी ने कहा कि अपने राज्य और देश को नशा मुक्ति की तरफ ले चलें और एक कुशल भारत, नशा मुक्त भारत का सपना पूरा करें। गौरतलब है कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की गयी थी।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें








