Dating sites : सावधान : डेटिंग साइट पर युवाओं को फंसाकर ठग रहा युवतियां का रैकेट [Be careful: A racket of young women is cheating young men by trapping them on dating sites]

3 Min Read

Dating sites :

रांची। डेटिंग साइट पर युवाओं से दोस्ती कर उन्हें फंसाने और उसके बाद ठगने का रैकेट चल रहा है। इसमें कम उम्र की युवतियां शामिल हैं, जो डेटिंग ऐप पर युवाओं को पहले दोस्ती के नाम पर अपने झांसे में ले रहीं। फिर उनसे मिलने-जुलने के लिए उनके बुलाए जगह तक पहुंच जा रही हैं। बाद में उनके पैसे, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जा रही हैं।

Dating sites : रांची में ठगा गया युवकः

ऐसा ही मामला अरगोड़ा थाना में सामने आने के बाद पुलिस भी भौंचक है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक 42 साल का व्यक्ति भी इस डेटिंग ऐप के झांसे में आ गया। 20 साल की युवती से उसकी जान-पहचान ऐप के जरिए दो ही दिन में हो गई। फिर वह हजारीबाग से रांची उससे मिलने के लिए आ गई। युवक के फ्लैट तक वह पहुंच गई। उसके फ्लैट में ही युवती ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके मोबाइल से 90 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर तो किए ही, उसका मोबाइल और चेन भी ले लिया।

इतने तक ही वह नहीं रुकी, उसने युवक की एसयूवी कार निकाली और लेकर फरार हो गई। बाद में जब युवक ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया तो युवती पकड़ी गई, लेकिन जेल जाने से पूर्व उसने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास की भी प्राथमिकी दर्ज करा दी।

Dating sites : फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू होता है स्कैमः

यह स्कैम डेटिंग साइट्स और फेसबुक पर देखने में आ रहा है। लड़कों को फीमेल की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट पहले भेजा जाता है। फिर जैसे ही कोई रिक्वेस्ट एक्सेसप्टर करता है, वह फीमेल बातचीत शुरू कर देती है। कुछ दिनों या हफ्तों में वह युवक को अपना दोस्त बना लेती है। ऐसे पेश आती है कि उसे आपकी बहुत फिक्र है। इसके बाद नंबर का आदान-प्रदान होता है। फिर मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद जैसे ही महिला को लगता है कि वह झांसे में आ गया है तो उससे ठगी कर फरार हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

Cyber Fraud: गूगल मैप रिव्यू जॉब का ऑफर बन गया धोखाधड़ी का जाल, मुंगेर में युवक से 94 हजार रुपये की ठगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं