दलादली ओपी पुलिस ने किया टेलर चालक को गिरफ्तार [Daladali OP police arrested the teller driver]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। दलादली ओपी पुलिस के द्वारा लालगुटवा गांव के समीप एक वेयरहाउस में सीमेंट लोड करने आये एक टेलर चालक राजू महतो को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार राजू महतो पर एक 8 वर्षीय स्कुली छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है।

स्थानीय लोगों के अनुसार राजू महतो शुक्रवार देर शाम ट्यूशन पढ़ कर अपने घर लौट रही स्कुली छात्रा को अगवा कर अपने ट्रक में रखा था।

करीब दो घण्टे बाद लड़की को मुक्त किया तो डरी सहमी बच्ची अपनी माँ को घटना की जानकारी दी।

शनिवार को स्थानीय लोगों की मदद से टेलर चालक को पकड़ कर दलादली ओपी को सौंप दिया गया। इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने लिखित आवेदन दिया है।

इस संबंध में दलादली ओपी प्रभारी ने बताया कि बच्ची और टेलर चालक राजू महतो का मेडिकल जांच कराया जाएगा उसके बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

दुष्कर्म के मामले में रांची राज्य में पहले स्थान पर, आज बहनों की सुरक्षा का लें संकल्प

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं