Cyclone Montha:
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में रांची, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में जोरदार बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिर गया और मौसम ठंडा हो गया। मोंथा तूफान की वजह से पूरे राज्य में यही हाल है। तूफान अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। रांची मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। इस बारिश से राज्य में ठंड भी बढ़ेगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टः
जिले : रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा।
31 अक्टूबर तक बारिशः
तूफान का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा। 1 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 31 तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।
किसानों के लिए अलर्टः
मोंथा तूफान का नाम थाईलैंड के एक सुगंधित फूल पर रखा गया है। तेज बारिश, वज्रपात और हवा से फसलें खराब हो सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसल काटकर सुरक्षित जगह रखें।
इसे भी पढ़ें
Cyclone Montha: तूफान मोन्था ओडिशा में, समुद्र उफान पर, झारखंड तक झमाझम बारिश



