रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़, 4 फ़्लाइट डाइवर्ट

1 Min Read

रांची : विमानन कंपनियों के चार 4 फ़्लाइट डाइवर्ट होने से रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।  कुर्सियां न मिलने के कारण लोग फर्श पर बैठे हैं। दरअसल, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग के लिए 1500 मीटर की विजिबलिटी चाहिए, क्योंकि रनवे छोटा है।

विजिबिलिटी लो होने के कारण विमानों को डाइवर्ट किया गया है। विमान डाइवर्ट होने से यात्री परेशान हैं। गौरतलब है कि रांची एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। पर अब तक रनवे की लंबाई नहीं बढ़ी है।

ऐसे में मौसम खराब होने के कारण यहां फ़्लाइट डाइवर्ट होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें

टाईगर चंपई झारखंड के अगले CM

सत्तापक्ष के विधायकों को राज्य से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं