रांची के शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

2 Min Read

रांची। रांची के मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही सभी मंदिरों में भक्त पहुंच रहे है और मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

चारों ओर नम: शिवाय की गूंज महसूस हो रही है। पहाड़ी मंदिर, देवड़ी मंदिर, सुरेश्वर मंदिर, जगन्नाथपूर, और अन्य मंदिरों में विशेष रूप से भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

इन सभी मंदिरों में शिव बारात का आयोजन किया गया है। आज बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का विवाह रचाया जाएगा और शाम को भव्य शिव बारात निकलेगी।

रांची के पहाड़ी मंदिर के सभी मार्गों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पूरे पहाड़ी मंदिर को खूबसूरत लाइट एवं फूलों से सजाया गया है।

पहाड़ी बाबा मंदिर में भक्तों को जल अर्पित करने के लिए अरघा की व्यवस्था की गयी है। पहाड़ी मंदिर में शिव बारात के साथ शिव विवाह का आयोजन किया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री चेपई सोरेन सहित राज्य के अन्य मंत्री भाग लेंगे। भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की आरती उतारेंगे। इसके बाद पहाड़ी मंदिर से शिव बारात की झांकी निकलेगी।

मंदिरों में आने वाले भक्तों के बेहतर सुविधाएं के लिए सुरक्षा का भी पुख्ता इंजाम किया गया है। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है।

मंदिरों में हर जगह वॉलेंटियर तैनात है ताकि भक्तों को कोई कठिनाई न हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

इसे भी पढ़ें 

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने दी जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं