महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद

2 Min Read

रात से ही भक्तों की लगी है लंबी कतार

देवघर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबाधाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भीड़ को संभालने और नियंत्रित रखने के लिए जिले का पूरा प्रशासनिक महकमा मंदिर परिसर में मौजूद है।

इससे पहले डीसी विशाल सागर ने बाबा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों का विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के साथ बोलबम के नारे लगाकर उनका उत्त्साहवर्धन किया। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान डीसी ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक का भी निरीक्षण किया।

इससे पहले शुक्रवार की अहले सुबह रुटलाइन निरीक्षण के क्रम में डीसी द्वारा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया कि रुट-लाइन बाबा मंदिर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाये। बिना भागदौड़ के कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में उनका सहयोग किया जाए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रात से ही श्रद्धालु रुटलाइन में कतारबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार करते दिखे।

श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके।

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर 500 रुपये शुल्क के साथ शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।

सरकारी पूजा के बाद सुबह 4:35 बजे श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया।

इसे भी पढ़ें 

महाशिवरात्रि की धूम, कल्पना सोरेन ने भी पति के लिए भगवान शिव से मांगा आशीष

Share This Article
Exit mobile version