इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़

2 Min Read

विदेशी स्टालों में लोग दिखा रहे दिलचस्पी

रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के पांचवें दिन बुधवार को लोगों की भीड़ खरीदारी करने के लिए पहुंची।

ट्रेड फेयर में दुबई, थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और मलेशिया समेत 12 देशों के स्टॉल लगे हुए हैं।

यहां के तरह-तरह के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। एक ही प्लेटफार्म के नीचे हर आयु वर्ग के लिए उत्पाद उपलब्ध होने के चलते शहरवासी चीजें खरीदने पहुंच रहे हैं।

साथ ही मनोरंजन का भी लुत्फ उठा रहे हैं। स्टॉल धारकों के मुताबिक, सबसे अधिक बिक्री खाने-पीने के चीजों की और लाइफ स्टाइल के वस्तुओं की हो रही है।

फेयर में गारमेंटस, पंजाबी और राजस्थानी जूती, क्राकरी और घर की सजावट के सामान वाले स्टॉल पर खूब रौनक रही।

इसके अलावा अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स की मांग खूब है। साथ ही हाउस अप्लायंसेज के नये नये प्रोडक्ट भी लोगों को लुभा रहे है।

होम डेकोर यानी घर सजाव की चीजे के भी दर्जनों स्टाल लगे हैं। इसके अलावा राजस्थानी और गुजराती स्नैक्स और विभिन्न राज्यों के अचारों के स्टाल पर भी भीड़ दिख रही है।

इसे भी पढ़ें 

बंगाल में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर बोला हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं