यशोदा देवी के नामांकन में उमड़ी भीड़, डुमरी में सुदेश ने की सभा [Crowd gathered for Yashoda Devi’s nomination, Sudesh held a meeting in Dumri]

3 Min Read

पाकुड़ में भी सुदेश ने की सभा

गिरिडीह, एजेंसियां: आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के बाद डुमरी में सभा हुई, जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल रहे। इसके अलावा वह पाकुड़ में एनडीए उम्मीदवार अज़हर इस्लाम के नामांकन में भी शामिल हुए।

राज्य सरकार पर साधा निशानाः

इस दैरान उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनभावनाओं का अपमान कर लोगों को छला है। सरकार ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास किया है।

इनकी गलत नीतियों के चलते राज्य की पहचान बदल गई है। हमारा झारखंड आज देशभर में लूटखंड के नाम से जाना जा रहा है। यह दुःखद है।

हम राज्य की खोई अस्मिता को वापस दिलायेंगेः

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य भर में परिवर्तन की लहर है। यह लहर डुमरी में भी देखने को मिल रही है। यशोदा देवी को जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन इस बात की गवाही दे रहा है कि डुमरी में भी एनडीए जीत हासिल करने वाला है।

पिछली बार जो कमी रह गई थी इस बार जनता अपने मताधिकार से उस कमी को दूर करने को तैयार है।

कांग्रेस की राजनीति का आधार तुष्टिकरण हैः

पाकुड़ में सुदेश महतो ने कहा कि पाकुड़ विकास के मानकों पर पिछड़ गया है। कांग्रेस को जनता ने अपना मत देकर जीत का आशीर्वाद दिया। विधायक से मंत्री भी बने लेकिन इन्होंने जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया।

उन्होंने 5 वर्षों में क्या, कितना और कैसे काम किया आज पूरे झारखंड को पता है। कांग्रेस की राजनीति का आधार तुष्टिकरण है।

राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था और अराजकता से जनता त्रस्त है। जनता बदलाव चाहती है। राज्य को आगे ले जाने के लिए एक ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो जनता की हर आवश्यकता को समझे।

बिना किसी भेदभाव के हर समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित होकर काम करे। राज्यवासी एनडीए के विकास से जुड़े विचारों और संकल्पों के साथ है। एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है।

इसे भी पढ़ें

बेबी देवी ने किया नामांकन, सभा में सीएम हेमंत भी होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं