अपराधियों ने कोयला लदे हाइवा में लगाई आग, चालक से मारपीट [Criminals set fire to a coal laden highway, assaulted the driver]

1 Min Read

रांचीकोयलांचल क्षेत्र के पिपरवार थाना अंतर्गत बचरा में अपराधियों ने कोयला ढुलाई वाले हाइवा को आग के हवाले कर दिया। अपराधी 8 से 10 की संख्या में थे और सभी हथियार से लैस थे। अपराधियों ने हाइवा चालक से मारपीट कर गोली मारने की धमकी भी दी। घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई है |

पुलिस कर रही छानबीनः

अपराधियों ने हाइवा की टंकी से डीजल निकालकर उसमें आग लगा दी। इससे हाइवा का केबिन सहित अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। जिस हाइवा में आग लगाई गई है, वो एनटीपीसी के चट्टी बरियातू माइंस से बचरा साइडिंग में कोयला अनलोड करने जा रहा था। घटना की सूचना पर पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे हुए हैं।

कोयला कारोबारी दहशत मेः

पिपरवार क्षेत्र में लगातार कोयला व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टरों को मिल रही धमकी, फायरिंग और आगजनी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे क्षेत्र में काम करने वाले कोयला व्यवसायियों, लिफ्टरों और ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में कोयला लदे हाइवा पर अंधाधुन फायरिंग कई खोखा बरामद, कोई हताहत नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं