केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से अपराधियों ने मांगी 50 लाख [Criminals asked for Rs 50 lakh from Union Minister of State for Defense Sanjay Seth]

2 Min Read

3 दिन के अंदर पैसा देने की धमकी

रांची। रांची के अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्होंने अब केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की हिम्मत कर डाली। अपराधियों ने 3 दिन के अंदर पैसा नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है।

मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और संजय सेठ इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्हें यह धमकी मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी गई। जैसे ही यह मामला सामने आया, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई।

संजय सेठ ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह धमकी रांची के होसिर इलाके से भेजी गई है।

झारखंड पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सूचना दी। झारखंड पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। यह पहला मामला होगा जब किसी केंद्रीय मंत्री को रांची से इस तरह धमकी देकर रंगदारी मांगी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाले अपराधी कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या है। संजय सेठ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 18वीं बार मिली जान से मारने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं